यूपी में अपर्णा और संघमित्रा मौर्य को भाजपा ने बताया पोस्टर गर्ल, नारा दिया- सुरक्षा जहां, बेटियां वहां

By अंकित सिंह | Jan 19, 2022

उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच होती दिखाई दे रही है। इन सब के बीच आज समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा में एंट्री के साथ ही वाह पार्टी की पोस्टर गर्ल बन गई हैं। भाजपा के पोस्टर में अपर्णा यादव के अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य को भी शामिल किया गया है। आपको बता दें कि संघमित्रा मौर्य के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य हाल में ही भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि भाजपा इस पोस्टर के जरिए उत्तर प्रदेश में महिलाओं को लेकर दुरुस्त हुई कानून व्यवस्था को दिखाने की कोशिश कर रही है। इसे कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान का काट भी माना जा रहा है। इतना ही नहीं, सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि भाजपा जल्द ही कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य को भी पार्टी में शामिल करा सकती है। आपको बता दें कि प्रियंका मौर्य कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही हैं। भाजपा की ओर से इस पोस्टर को साझा करते हुए कहा जा रहा है कि बेटियां वहां, सम्मान और सुरक्षा जहां...। भाजपा इसे नारा बनाने की कोशिश कर रही है। इस फोटो को ट्वीट करते हुए भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा कि योगी सरकार ने यूपी को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया है सुरक्षा जहां, बेटिया वहां।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा