उत्तर प्रदेश में AAP शुरू करेगी संघ की तरह शाखाएं , बनाए जाएंगे 10 हजार शाखा प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर चलते हुए देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए जनता को इसके प्रति होशियार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरह शाखाएं शुरू करने का फैसला किया है। आप के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा प्रायोजित रूप से देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है जिससे देश और संविधान कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा जारी रहा तो भारत अपनी मूल पहचान को खो देगा और इस पहचान को बचाना जरूरी है। 

 

इसे भी पढ़ें: समर्थकों के साथ जम्मू व्यापार संघ के प्रमुख ने थामा AAP का दामन, कही यह अहम बात


सिंह ने कहा, भाजपा की विघटनकारी नीतियों से उत्तर प्रदेश और देश की जनता को जागरूक होकर अपनी बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ना होगा। पार्टी इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखाएं शुरू करेगी। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं बनाम आप की शाखाएं होंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीने में इन शाखाओं का गठन किया जाएगा, एक जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख बनाने का काम शुरू होगा; अगले छह महीनों में 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे। आप नेता ने कहा कि पार्टी ‘‘हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान’’ के लक्ष्य को आगे लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया, आप की शाखाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं से उलट होंगी। उत्तर प्रदेश के कस्बों, शहरों तथा गांवों में लगने वाली आप की तिरंगा शाखाओं में हर सभा से पहले तिरंगा लगाने के बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों को सुनाई जाएगी ताकि वे विघटनकारी शक्तियों के फैलाए जा रहे कुचक्र से होशियार रहें। 

 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने को लेकर भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन


सिंह ने कहा कि शाखाओं में आयोजित होने वाली सभा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्ला किसी न किसी महापुरुष पर चर्चा होगी। गांव-गांव, शहर-शहर में तिरंगा शाखाएं लगाकर लोगों को भारत की विशिष्टता की पहचान याद दिलाई जाएगी। दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी आगामी नवम्बर-दिसम्बर में उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकायों के चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए वार्ड, बूथ, मोहल्ला प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, हर 30 घर पर मोहल्ला प्रभारी बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis