संभावित आतंकी खतरे के मद्देनजर बीसीएएस ने हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने 22 सितंबर से दो अक्टूबर की अवधि के दौरान एक आतंकवादी समूह से संभावित खतरे के मद्देनजर सभी हितधारकों को हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

सूत्रों ने बताया कि बीसीएएस का परामर्श एक पाकिस्तानी आतंकवादी समूह की गतिविधियों से संबंधित एक विशिष्ट सूचना पर आधारित है। ‘पीटीआई-भाषा’ को प्राप्त चार अगस्त के इस परामर्श में बीसीएएस ने यह भी कहा है कि स्थानीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, खुफिया ब्यूरो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखा जाए।

प्रमुख खबरें

बिहार MLC Election में JDU विधायक Anant Singh का बागी रुख, जन सुराज प्रत्याशी को दिया समर्थन

बिना रिश्वत नौकरी चाहिए तो Yogi Adityanath को तीसरी बार CM बनाएं: OP Rajbhar

Himalaya संरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाएं केंद्र और राज्य: Murli Manohar Joshi

US Tariff Exemption: भारत समेत 20 देशों से दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा शुल्क