भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- पंजाब में किस हैसियत से मुख्यमंत्री पद का चेहरा करेंगे घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अधिकार पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि वर्तमान में वह पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं। राहुल गांधी डिजिटल रैली के लिए रविवार को लुधियाना पहुंचे और वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करेंगे। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान जारी कर कहा, ‘‘राहुल गांधी पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं, तो किस हैसियत और अधिकार से वह आज पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन