मध्य प्रदेश के विदिशा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या

By दिनेश शुक्ल | Nov 20, 2020

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओलिंजा में गुरुवार को सुबह खेत में एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि महिला निर्वस्त्र थी और उसके मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई  है। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल पुलिस पर पत्थर और मिर्ची से हमला, धोखाधड़ी के आरोपितों को पकड़ने गई थी पुलिस

परिजनों की सूचना पर एएसपी संजय साहू पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वही थाना प्रभारी सुनील शाक्य ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। बुजुर्ग महिला के मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। इसीलिए आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की गई होगी। मामलों में परिजनों के बयान ले लिये हैं और हर स्तर पर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता