Aloe Vera Peel Mask: अपनी Daily Skin Care Routine में शामिल करें Aloe Vera Peel, चेहरे पर दिखेगा जादुई निखार

By अनन्या मिश्रा | Jan 30, 2026

चेहरे को रोजाना साफ करने की जरूरत होती है, जिससे कि गंदगी और धूल-मिट्टी को आसानी से हटाया जा सके। चेहरे को साफ करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिससे फेस तो साफ हो जाता है, लेकिन कुछ समय बाद रूखापन, ड्राईनेस और स्किन लटकने की समस्या होने लगती है।

यह भी पढ़ें: खूबसूरती को निखारने के लिए जानिए चेहरे पर वैक्स करें या ब्लीच

ऐसे इस्तेमाल करें एलोवेरा के छिलके

फेस पैक

एलोवेरा के छिलके का आप फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एलोवेरा के छिलके का पेस्ट तैयार करें। पेस्ट बनाने के लिए इसको ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। फिर इसमें गुलाबजल मिलाकर फेस पर लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें।

स्क्रब

आप एलोवेरा के छिलके से नेचुरल स्क्रब बना सकती हैं। इसके लिए एलोवेरा के छिलकों को छोटे-छोटे टकुड़ों में काट ले और फिर हल्के हाथों से फेस पर मसाज करें। इससे फेस की डेड स्किन हटती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। आप चाहें तो इसमें मुल्तानी मिट्टी भी मिला कर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे डार्क सर्कल कम हो सकते हैं।

एलोवेरा के सादे छिलके

आप एलोवेरा के छिलके से फेस की सफाई भी कर सकती हैं। बस एलोवेरा के छिलके को उल्टा करके फेस पर रगड़ें। फिर 5 मिनट बाद गर्म पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे की गंदगी साफ होती है। साथ ही आपकी स्किन सॉफ्ट और मुलायम बनती है। वहीं इसके इस्तेमाल से फेस पर होने वाले दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। इसका आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्किन टोनर

एलोवेरा के छिलके से आप अच्छा सा टोनर बना सकते हैं। एलोवेरा के छिलकों का रस निकालकर इसको स्प्रे बोतल में भरकर रखें। इसको रोजाना फेस पर अप्लाई करने से आपकी स्किन फ्रेश दिखेगी। यह टोनर स्किन को फ्रेश बनाता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है।

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे