Lipstick Shades: मेकअप किट में शामिल करें ये 5 बेस्ट लिपस्टिक शेड, इन शेड्स पर लड़कियों का दिल आ जाएगा

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 12, 2025

जब लुक्स की बात आती है, तो मेकअप लुक में जान डाल देता है। मेकअप की जान लिपस्टिक बिल्कुल है। हर एक लड़की के मेकअप किट में ये लिपस्टिक शेड्स जरुर होने चाहिए। कुछ लिपस्टिक शेड्स कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं जाते। ये हर स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं। आप भी अपने मेकअप किट में हमेशा ट्रेंड में रहने वाली लिपस्टिक को एड कर सकते हैं। बेहतरीन लिपस्टिक शेड्स, हर ब्यूटी लवर के पास होने चाहिए। चाहे वो परफेक्ट न्यूड हो, पावर रेड हो या आकर्षक मौवे, ये शेड्स समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। इसलिए लड़कियां अपने मेकअप किट में इन शेड्स को जरुर शामिल करें।

आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में ब्राउन लिपस्टिक कलर है, जो हर एक लड़की के चेहरे पर सूट करती है। इसमें आपको  लाइट से लेकर डार्क कई तरह के शेड्स मिल जाएंगे। आप अपने चॉइस के हिसाब से इन शेड्स को खरीद सकती हैं। ब्राउन लिपस्टिक ऑफिस से लेकर कैजुअली और पार्टी में भी लगा सकते हैं।

 वाइन लिपस्टिक शेड

ट्रेंडी लिपस्टिक में वाइन शेड काफी ट्रेंड में है। अगर आपकी स्किन टोन फेयर है, तो आप वाइन कलर की लिपस्टिक जरुर ट्राई करें। यह लिपस्टिक नाइट और डे दोनों फंक्शन में काफी सुंदर लगती है। अगर आपको यह शेड डार्क लग रहा है, तो आप इसमें लाइट शेड भी ले सकते हैं। 

न्यूड लिपस्टिक

आजकल न्यूड लिपस्टिक काफी प्रचलन में है। आप न्यूड लिपस्टिक को ऑफिस से लेकर कैजुअल लुक के लिए ट्राई कर सकते हैं। वैसे आजकल ब्राइड भी न्यूड मेकअप के साथ लिपस्टिक शेड भी न्यूड लगा रही हैं। आपको इसमें कई सारे शेड्स मिल जाएंगे। आप लिपस्टिक को ऑनलाइन या ऑफलाइन भी खरीद सकती है।

रेड लिपस्टिक शेड

अगर आप शादीशुदा है तो आपके लिए रेड लिपस्टिक परफेक्ट शेड है। जरुरी नहीं है कि मैरिड ही रेड लिपस्टिक ट्राई कर सकती है। आजकल तो अनमैरिड लड़कियां भी रेड लिपस्टिक को काफी पसंद कर रही है। गाजरी या कोरल रेड लिपस्टिक शेड्स काफी सुंदर लगते हैं।

पिंक लिपस्टिक शेड

पिंक शेड्स तो सभी काफी पसंद आता हैं क्योंकि यह एवरग्रीन लिपस्टिक शेड होता है। एथनिक लुक साथ पिंक लिपस्टिक बेहद प्यारी लगती है। हर लड़की को अपने मेकअप किट में पिंक लिपस्टिक शेड जरुर एड करें। पिंक शेड्स में आपको कई ब्यूटीफुल लिपस्टिक मिल जाएगी।

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम