Foods For Better Timing । पार्टनर को संतुष्ट करना हो गया है मुश्किल? इन फूड्स को करें डाइट में शामिल और बढ़ाए अपनी टाइमिंग

By एकता | May 19, 2023

लोगों की लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी उनकी सेक्स लाइफ के मजे ख़राब कर रही है। आजकल ज्यादातर रिश्तों में खटाश सिर्फ इसलिए भरी हुई है क्योंकि लोग एक-दूसरे को शारीरिक तौर पर संतुष्ट करने में असफल हो रहे हैं। शारीरिक असंतुष्टि के कारण लोगों की धीरे-धीरे कर सेक्स में से दिलचस्पी ही खत्म होती जा रही है। सेक्स लाइफ का खराब होना न सिर्फ रिश्ते के लिए बल्कि एक व्यक्ति की खुद की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए जरुरी है कि लोग अपनी सेक्स लाइफ पर ध्यान दें। आज के इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे फूड्स के बारें में बताने जा रहे हैं, जो लोगों की सेक्स करने की इच्छा और पावर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इन फूड्स को डाइट में शामिल कर लोग अपनी सेक्स लाइफ में फिर से रोमांच भरने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Disrespect Signs । कहीं आपका साथी भी तो नहीं कर रहा आपका अपमान? इन संकेतों से करें पहचान

तरबूज- गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाली चीजों में शामिल तरबूज लोगों की सेक्स लाइफ में रोमांच भरने के लिए जाना जाता है। तरबूज एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसकी मदद से शरीर में लव हार्मोन की मात्रा को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। शरीर में लव हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है तो सेक्स करने की इच्छा खुद ब खुद बढ़ जाती है।

स्ट्रॉबेरी- सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। ये फ्रूट एंटीआक्सीडेंट्स, फ्लेवेनॉइड्स तथा पोटेशियम, मैंगनीज, कॉपर, आयरन, आयोडीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। इसलिए इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला फ्लेवेनॉइड्स सेक्स की इच्छा को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी खाने से फर्टिलिटी भी बढ़ती है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत