राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट के शामिल होने से जैक कैलिस प्रसन्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आल राउंडर जैक कैलिस ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करना शानदार खबर है क्योंकि इससे खिलाड़ियों को इस मंच पर खेलने का मौका मिलेगा। कैलिस ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्ण पदक को याद करते हुए आईसीसी में अपने कालम में लिखा कि यह शानदार खबर है कि महिला टी20 क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हो रहा है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने महिला क्रिकेट को 2022 चरण में शामिल करने का फैसला किया है जिससे महिला क्रिकेट बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा। 

यह नामांकन बर्मिंघम में सीजीएफ की कार्यकारी बोर्ड बैठक में किया गया। हालांकि अभी इस फैसले को सीजीएफ के सदस्यों द्वारा मंजूरी की जरूरत है। क्रिकेट इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में एक बार खेला गया है जिसमें 1998 में कुआलालम्पुर में 16 पुरूष टीमें वनडे प्रारूप में खेली थीं। कैलिस ने लिखा कि यहां तक कि 1998 में इसे 20 ओवर का टूर्नामेंट कराने की बात की जा रही थी, लेकिन अब यह आखिरकार सच हो गया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह