यूपी बीजेपी विधायक और शराब कारोबारी के यहां आयकर के छापे

By संजय सक्सेना | Jul 22, 2021

लखनऊ। आयकर विभाग ने आज प्रातःकाल एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी के एक विधायक और शराब कारोबारी के राजधानी लखनऊ, बस्ती, वाराणसी और जौनपुर जिलें में अपनी अलग-अलग टीमों के साथ जबर्दस्त  छापामारी की। लखनऊ और बस्ती के हर्रैया में भाजपा विधायक अजय सिंह के आवासों और उनके गांव लजघटा स्थित घर पर भी आयकर विभाग की लखनऊ और अयोध्या की टीम पहुंची। वहीं बनारस और जौनपुर में होटल कारोबारी के यहां भी आयकर विभाग की छापामारी हुई। कारोबारी के वाराणसी में नाटी इमली स्थित आवास और मलदहिया कटरे पर पहुंची आयकर टीम ने दस्तावेजों को खंगाला। वहीं जौनपुर के शाहगंज में विजय जायसवाल के दो भाइयों के यहां भी कारवाई हुई। शाहगंज निवासी भाजपा नेता और बड़े शराब ठेकेदार ओमप्रकाश जायसवाल के आवास,फैक्ट्री, फ्लोर मिल, फार्म हाउस समेत पांच स्थानों पर छापे पड़े हैं। ओमप्रकाश के छोटे भाई की पत्नी गीता जायसवाल नगर पंचायत शाहगंज की अध्यक्ष हैं। 

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल