इंदौर में आयकर का छापा, 50 करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा

By दिनेश शुक्ल | Jan 14, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रीयल एस्टेट और अनाज कारोबारी जेआरजी ग्रुप पर टैक्स चोरी की आशंका में आयकर विभाग द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में 50 करोड़ रुपये से अधिक के बेनामी लेन-देन का खुलासा हुआ है। मंगलवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई बुधवार देर रात चली, जिसमें 50 से अधिक बैंक खातों के साथ ही 40 करोड़ की सांवेर में 70 फीसदी नकद भुगतान में खरीदी जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। जेआरजी ग्रुप और उससे जुड़े पार्टनरों के यहां से एक दर्जन लॉकर के साथ कई डायरियां और अन्य दस्तावेज, लैपटॉप, पेन ड्राइव जब्त की गई है।

इसे भी पढ़ें: अंधे हत्याकांड का हुआ खुलासा, रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार

इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग को कुल एक करोड़ 10 लाख रुपये नकद के साथ 50 करोड़ रुपये के बेनामी लेन-देन का हिसाब मिला है। नकदी को विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है। टीम को 50 से अधिक बैंक खातों और 12 लॉकरों से नकद राशि बरामद हुई। दिल्ली की फर्मों और कंपनियों से लेन-देन के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आयकर अधिकारियों ने अलग-अलग ठिकानों से मिली ज्वैलरी भी बरामद की है। गुरुवार को सभी दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जा रहा है। अनुमान है कि बेनामी लेन-देन का आंकड़ा 70 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर