फिल्म ''आर्टिकल 15'' पर बढ़ा विवाद, कानपुर में ब्राह्मणों के प्रदर्शन के बाद शो रद्द

By रेनू तिवारी | Jun 29, 2019

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' को 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'आर्टिकल 15' के लेकर रिलीज से पहले ही विवाद चल रहा था क्योंकि फिल्म का कंटेंट भारत की बरसों पुरानी समस्या जातिवाद पर आधारित है। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' जहां बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म का जमकर विरोध भी हो रहा है। कानपुर में 'आर्टिकल 15' को लेकर ब्राह्मण संगठनों के लोगों ने कड़ा विरोध किया है। विरोध इतना विकराल रूप में किया गया जिसके कारण सिनेमाघरों में फिल्म को शो को रद्द करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जगह-जगह फिल्म के पोस्टर को फाड़ा और जलाया।

कानपुर में ब्राह्मण संगठनों ने कई सिनेमाघरों के आगे फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। जिसके कारण सिनेमाघरों में चल रही फिल्म को बीच में रोकना पड़ा और आगे के शो को रद्द कर दिया गया। हजारों ब्राह्मण संगठन के लोगों ने मिल कर फिल्म के खिलाफ प्रदेश में नारेबाजी की। ब्राह्मणों का आरोप है कि फिल्म के माध्यम से ब्राह्मणों की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। विरोध बड़े स्तर पर किया जा रहा है जिसके कारण कानपुर में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने का प्रयास कर रही है ताकि प्रदेश में स्थिति सामान्य रहे।

वहीं विवादों का सामना कर रही फिल्म 'आर्टिकल 15' के निर्देशक  अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे लोगों को जवाब दिया है। इस फिल्म के माध्यम से किसी भी समाज का निरादर नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: हमें अपने देश पर आंख मूंदकर गर्व नहीं करना चाहिए: आयुष्मान

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील