अधीर रंजन चौधरी ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- बंगाल के लिए कोविड वैक्सीन का बढ़ाया जाए कोटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2021

कोलकाता। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर पश्चिम बंगाल को कोविड-19 टीके का कोटे बढ़ाने के लिए उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। चौधरी ने यह भी कहा कि राज्य में घनी आबादी होने के चलते कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ सकते हैं। उन्होंने पत्र में कहा, “मुझे पता चला है कि दो अगस्त तक, (राज्य में) लगभग 3,00,65,845 लोगों को टीका दिया जा चुका है।” 

इसे भी पढ़ें: अधीर रंजन चौधरी का दावा, भाजपा की मनमानी के चलते सहयोगी छोड़ रहे साथ, हो सकता है जेडीयू भी चली जाए 

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल की 10 करोड़ आबादी के 70 प्रतिशत लोग वायरस से सुरक्षा पाने के लिए अब भी इंतजार कर रहे हैं। चौधरी ने प्रधानमंत्री से राज्य के लिए कोविड टीके का कोटा बढ़ाने को लेकर जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत