अधीर रंजन चौधरी का दावा, भाजपा की मनमानी के चलते सहयोगी छोड़ रहे साथ, हो सकता है जेडीयू भी चली जाए

adhir
अभिनय आकाश । Aug 2 2021 8:19PM

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा मनमानी के चलते जो कदम उठा रही है उससे घटक पार्टियां धीरे-धीरे उससे अलग होती रहेंगी। शिरोमणी अकाली दल किसानों के मुद्दे पर अलग हट गई, शिवसेना भी चली गई, हो सकता है अगले दिन जेडीयू भी छोड़कर चली जाए।

पेगासस जासूसी कांड को लेकर तमाम विपक्ष लगातार मोदी सरकार के प्रति हमलावर है। संसद में भी पेगासस मामले की गूंज लगातार सुनाई दे रही है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावार है। सरकार पेगासस पर चर्चा करने से क्यों डर रही है। सरकार की तरफ से कोई चूक भी तो हो सकती है। सरकार सदन के अंदर ये भी कह सकती है कि चूक हुई थी, हम सुधार लेंगे। कोई जरूरी नहीं है कि कोई सरकार हर काम सही दिशा में या सही ढंग से करेगी, कहीं भी चूक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में हो रही है पेगासस की चर्चा, क्यो डरे हुए हैं PM मोदी: अधीर रंजन

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा मनमानी के चलते जो कदम उठा रही है उससे घटक पार्टियां धीरे-धीरे उससे अलग होती रहेंगी। शिरोमणी अकाली दल किसानों के मुद्दे पर अलग हट गई, शिवसेना भी चली गई, हो सकता है अगले दिन जेडीयू भी छोड़कर चली जाए। 

असम मिजोरम सीमा विवाद पर कहा ये

अधीर रंजन चौधरी ने मिजोरम और असम सीमा विवाद को बीच जारी तनाव को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘ये विवाद स्पष्ट रूप से गृह मंत्रालय की विफलता को उजागर करता है। अमित शाह जी उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को नहीं समझ सकते हैं। वह (शाह) बस वहां जाते हैं, बड़े-बड़े दावे करते हैं और यहां वापस आ जाते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़