भोपाल में गिरफ्तार हुए आतंकियों की बढ़ रिमांड, कोर्ट ने 8 अप्रैल तक भेजा जेल

By सुयश भट्ट | Mar 28, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग से पकड़े गए जमात-उल-मुजाहिदीन के 4 आतंकियों की ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ा दी गई है। ATS ने 4 आतंकियों को कोर्ट में पेश किया।जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने चारों आतंकियों को 8 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया है। इसी कड़ी में विदिशा के रहने वाले अब्दुल करीम को भी जेल भेजा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:MP कांस्टेबल भर्ती को लेकर खड़े हुए कई सवाल, अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, उधर वनरक्षक परीक्षा घोटाले के दोषियों को हुई सजा 

जानकारी के अनुसार सभी गिरफ्तार आतंकी बांग्लादेशी मूल के हैं। सभी यहां जमात-ए-मुजाहिदीन बांग्लादेश संगठन के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। भारत सरकार ने इस संगठन को प्रतिबंधित किया हुआ है। पकड़े गए संदिग्ध जेहादी गतिविधियों में संलिप्त थे और स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। जिनके माध्यम से भविष्य में गंभीर देशविरोधी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके।

वहीं भोपाल के ऐशबाग इलाके से पकड़े गए 4 आतंकियों से पूछताछ में अब्दुल करीम के बारे में एटीएस को जानकारी मिली थी। जिसके बाद एटीएस ने अब्दुल को नटेरन से पकड़ा है। जानकारी मिली है कि अब्दुल आतंकियों को लोगों से मिलवाने में मदद करता था। पूछताछ में सामने आया है कि अब्दुल की मदद से ही आतंकी एमपी में स्लीपर सेल का नेटवर्क बिछा रहे थे।

प्रमुख खबरें

Kashmir की SIA को बड़ी कामयाबी, 2013 हमले के मास्टरमाइंड कंडू के खिलाफ Red Corner Notice जारी

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बागी खेमे में शामिल

Punjab Congress में Compromised Leader पर घमासान, Warring बोले- मुझ पर उंगली क्यों?

प्रो बॉक्सिंग लीग का Grand Finale, Dy CM Brajesh Pathak ने विजेताओं को दी Honda Motorcycle और Scooty