Health Tips: जानलेवा मलेरिया का बढ़ा खतरा, इन 5 Tips से करें अपना और परिवार का बचाव

By अनन्या मिश्रा | Apr 25, 2026

गर्मी और बारिश के मौसम में मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। मलेरिया जैसी बीमारी मादा Anopheles मच्छर के काटने से फैलती है। वहीं अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत में 2022 में 1.8 लाख लोग मलेरिया का शिकार हुए थे। वहीं साल 2020 में यह आंकड़ा 32 लाख तक था। ऐसे में भारत और अन्य देशों में मलेरिया के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप कुछ आसान आदतों को अपनाकर आसानी से मलेरिया को मात दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: तेल बदल-बदलकर इस्तेमाल करने से सेहत पर क्या असर होता है, आइए जानें 

मच्छरदानी का इस्तेमाल

मार्केट में कई इलेक्ट्रिक रिपेलेंट या फिर क्रीम लाते हैं, जोकि मच्छर भगाने का दावा करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल्स भी होता है, जोकि स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इससे मच्छर आपको नहीं काटते हैं।

घर को बनाएं मच्छर-प्रूफ

मच्छर घर के अंदर प्रवेश न कर पाए, इसके लिए अपने घर को मच्छर प्रूफ बनाएं। दरवाजों औऱ खिड़कियों पर जाली लगाएं। वहीं शाम के समय घर में मच्छर ज्यादा आते हैं। इसलिए समय से घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें।

पूरी बाजू के कपड़े

मलेरिया वाले मच्छर से खुद का बचाव करने के लिए हमेशा फुल स्लीव के कपड़े पहनें। शाम को घर से बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें। इस तरह से मच्छरों के काटने का खतरा कम होता है।

अपनाएं घरेलू उपाय

अगर आपके घर में भी मच्छर घुस गए हैं, तो कपूर रखकर या फिर नीम के पत्तों का धुआं करके इनको भगाएं। मच्छरों को घर से भगाने के लिए आप कमरे के अंदर तुलसी का पौधा भी रख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Gurbaz का तूफानी शतक गया बेकार, Shubman Gill और युवा गेंदबाजों ने Afghanistan को चटाई धूल।

India-Pakistan मैच से पहले Handshake विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

अमेरिकी AI बैन का भारत में असर, देसी Sarvam AI पर HCL Tech लगा सकती है बड़ा दांव।

Auto Sector में बड़ा ऐलान! अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां, Nitin Gadkari ने फाइल पर किए Sign