MP में बढ़ता अपराध, भाजपा नेता और मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2019

मंदसौर। मंदसौर शहर में बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्ति ने स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक आर एम शुक्ला ने बताया कि शाम करीब सात बजे एक व्यस्त चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार को गोली मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से अज्ञात बदमाश की मोटरसाइकिल मिली है। बदमाश ने 7.5 एम एम की पिस्तौल से नजदीक से गोली मारी थी। पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है। घटना की सूचना नगर में फैलते ही जिला चिकित्सालय में भारी भीड़ जमा हो गयी।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana