IND vs AUS: रोहित शर्मा की वापसी के बाद किस नंबर पर खेलेंगे केएल राहुल, सुनील गावस्कर ने दिया ये जवाब

By Kusum | Nov 29, 2024

6 दिसंबर से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेलेगी। इस टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होने वाली है। इस कारण टीम की प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी क्रम में बदलाव तय है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बताया कि रोहित के आने के बाद केएल राहुल को किस नंबर पर खेलना चाहिए। 

सुनील गावस्कर ने कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि बैटिंग ऑर्डर में बदलाव होगा जहां रोहित शर्मा भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की जगह लेंगे, शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और ध्रुव जुरेल को टीम से बाहर होना होगा। ऐसे में केएल राहुल को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। 

साथ ही सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि, टीम में एक और बदलाव हो सकता है। वॉशिंगटन सुंदर की जगह रविंद्र जडेजा को टीम में मौका मिल सकता है। सुंदर ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल पांच ही रन बनाए। वहीं उनके खाते में दो ही विकेट आए। ये दोनों विकेट उन्होंने दूसरी पारी में झटके। 

प्रमुख खबरें

सादगी से होगा DK Shivakumar का शपथ ग्रहण समारोह, महंगाई के चलते Congress ने भव्य आयोजन किया रद्द

‘रामायण’ से बदला रणबीर कपूर का नजरिया, बोले- राहा के लिए बेहतर इंसान बनने की मिली सीख

Admiral Krishna Swaminathan बने नए नौसेना प्रमुख, कहा- चुनौतियों के बीच नौसेना को तैयार रखना प्राथमिकता

General NS Raja Subramani ने संभाला नए CDS का कार्यभार, सेना को आधुनिक बनाने पर जोर