IND vs AUS: पर्थ वनडे में भारत के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड, पहले भी हुई है टीम इंडिया की बुरी हालत

By Kusum | Oct 19, 2025

पर्थ में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली कमाल नहीं कर पाए। उसी के साथ टीम इंडिया ने भी शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। भारतीय टीम पहले 10 ओवर में 3 विकेट गंवाकर सिर्फ 27 रन ही बना पाई। इसी के साथ भारतीय टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। हालांकि, इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को परेशान किया था जब आखिरी बार भारतीय टीम पॉवरप्ले में इतने कम रन बना पाई थी। 


भारत ने इससे पहले साल 2023 में चेन्नई के मैदान पर भी 10 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 27 रन ही बनाए थे। अब दो साल बाद तकरीबन फिर से टीम इंडिया ने पॉवरप्ले में उतना ही स्कोर 3 विकेट खोकर बनाया है। पॉवरप्ले में 2023 से वनडे में भारतीय टीम के ये दो सबसे कम स्कोर हैं। टॉप 5 की सूची पर नजर डालें तो पांच में से तीन मौकों पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही सबसे कम पॉवरप्ले स्कोर बना पाई है। 


वहीं टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल बतौर कप्तान अपने पहले वनडे मैच में टस नहीं जीत पाए। इसी के साथ भारत लगातार 16वें वनडे मैच में टॉस गंवा बैठा। टीम इंडिया ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड प 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता था। 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर