बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रच सकते हैं रविंद्र जडेजा, बस करना होगा ये आसान सा काम

By Kusum | Sep 25, 2024

भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बांग्लादेश के खिलाप दूसरे टेस्ट में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना सकते हैं। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 86 रन की पारी खेलने के बाद दोनों पारियों में 5 विकेट झटके थे। 

दरअसल, रविंद्र जडेजा के नाम 73 टेस्ट में 299 विकेट हैं। वह एक विकेट और लेते हैं टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले ही लेफ्ट आर्म स्पिनर बनेंगे। 

दुनिया में अब तक 2 ही लेफ्ट आर्म स्पिनर्स 300 टेस्ट विकेट ले सके हैं। इनमें श्रीलंका के रंगना हेराथ 233 विकेट के साथ पहले और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी 362 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। अगर जडेजा भी ये उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे लेफ्ट आर्म स्पिनर बन जाएंगे। 

35 वर्षीय जडेजा हर मैच में औसतन 4 विकेट ले रहे हैं। रंगना हेराथ से आगे निकलने के लिए उन्हें 134 विकेट और चाहिए। 4 विकेट के औसत से देखें तो ऐसा करने के लिए उन्हें 34 टेस्ट और लगेंगे। भारत एक साल में औसत 10 से 12 टेस्ट खेलता है यानी जडेजा को 34 टेस्ट खेलने में 4 साल और लग सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

होटलों की जगह बौद्ध मठों में छुट्टियां, खूब पसंद आ रहा Monastery Stay का नया ट्रेंड

New Zealand Election: त्रिशंकु स्थिति के बीच Christopher Luxon संभालेंगे कार्यवाहक सरकार

बस्तर में जवानों संग पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, दिमागी नक्सल वाले बयान पर सपा का पलटवार

Tata Steel के Q2 Results के बाद Muhurat Trading में शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा उछले