बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के हेडक्वार्टर में पड़ी ACC की रेड, लगे ये तीन बड़े आरोप

By Kusum | Apr 15, 2025

अभी कुछ देर पहले भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे को लेकर शेड्यूल जारी किया गया था। और अब भ्रष्टाचार निरोधक आयोग मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रवर्तन अभियान चलाने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मुख्यालय पहुंचा। सहायक निदेशक अल अमीन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसीसी टीम ने विशिष्ट शिकायतों के बाद अभियान शुरू किया। कई विभागों में डेढ़ घंटे के निरीक्षण के बाद, अल अमीन ने मीडिया को संबोधित किया। जिसमें पुष्टि की गई की आयोग 3 अलग-अलग आरोपों की जांच कर रहा है। 

अल अमीन ने दो अन्य आरोपों का भी खुलासा किया। ये दोनों आरोप हैं- बांग्लादेश प्रीमियर लीग से टिकट बिक्री राजस्व से विसंगतियां और मुजीब शताब्दी समारोह के दौरान धन का गबन। लगभग एक दशक में पहली बार, थर्ड डिविजन क्वालिफाइंग लीग फिर आयोजित हो रही है। 2014-15 सत्र में प्रवेश शुल्क 75,000 टका से बढ़ाकर 5 लाख टका दिए जाने के बाद लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या में भारी कमी देखी गई थी। 

इस वर्ष शुल्क घटाकर 1 लाख टका कर दिया गया। की शर्तों में भी ढील दी गई। इसके नतीजन 60 टीमों ने हिस्सा लिया। एसीसी इस बात की जांच कर रहा है कि प्रवेश शुल्क में पिछली बढ़ोतरी और टीम की हिस्सेदारी में कमी व्यक्तियों या BCB के भीतर निर्णयों से प्रभावित थी या नहीं। 

अल अमीन ने बताया कि, अतीत में टिकट तीसरे पक्ष के अनुबंधों के जरिए बेचे जाते थे। उसमें बीसीबी को हिस्सा मिलता था। पिछले 3 से 4 सीजन में बीसीबी सीधे टिकट बेच रहा है। राजस्व में ये अचानक वृद्धि, एक वर्ष में 13 करोड़ 25 लाख टका, जबकि आठ वर्षों में 15 करोड़ टका सवाल खड़े करती है। हमने रिकॉर्ड एकत्र किए हैं और विसंगतियों के लिए जांच करेंगे। सीजन 2020-21 में मुजीब शताब्दी समारोह भी जांच के दायरे में हैं। 

प्रमुख खबरें

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

Badrinath National Highway पर लगा भारी जाम, ट्रैफिक संभालने के लिए टोकन गेट सिस्टम शुरू

5 जून को बढ़ेगा असम कैबिनेट का कुनबा, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान