Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

By एकता | May 31, 2026

पश्चिम बंगाल के हुगली में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर सामने आई है। टीएमसी नेता का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर यह हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके सिर पर ड्यूज गेंद से वार किया गया। हमले के बाद टीएमसी नेता विरोध में सड़क पर ही लेट गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाया। इस घटना के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें: Abhishek Banerjee पर हमले को लेकर भाजपा सांसद Saumitra Khan का तंज, कहा- यह जनता के गुस्से का नतीजा

इससे पहले अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

कल्याण बनर्जी से पहले, शनिवार को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी सोनारपुर में स्थानीय लोगों के भारी विरोध और गुस्से का सामना करना पड़ा था। वे भी वहां चुनाव के बाद हुई हिंसा से पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, जहां उन पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: सादगी से होगा DK Shivakumar का शपथ ग्रहण समारोह, महंगाई के चलते Congress ने भव्य आयोजन किया रद्द

फेंके गए थे पत्थर, जूते और अंडे

सोनारपुर में हुए हंगामे के दौरान नाराज लोगों ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके थे। कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने और लात-घूंसे चलाने की कोशिश भी की थी, जिसमें उनकी कमीज फट गई थी। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने उनके खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए थे।

ऐलान के बाद पहली बार पहुंचे थे सोनारपुर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अभिषेक बनर्जी पहली बार इस तरह सार्वजनिक रूप से लोगों के बीच पहुंचे थे। इस दौरे का ऐलान शुक्रवार रात को ही किया गया था कि शनिवार को अभिषेक बनर्जी सोनारपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर नौ (विवेकानंदनगर) में चुनावी हिंसा के शिकार संजू कर्मकार के परिवार से मिलने जाएंगे, जहां उनके पहुंचते ही यह हंगामा हो गया।

प्रमुख खबरें

Delhi वालों को बड़ी राहत! अब ₹35/Kg मिलेगा प्याज, सरकार का महंगाई पर वार

महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

CJP ने 5 सितंबर का Delhi March वापस लिया, SC में केंद्र के आश्वासन के बाद बड़ा फैसला

Essel Group Debt Crisis: Subhash Chandra की संपत्ति हस्तांतरण पर NCLT की रोक, NCLAT पहुंची बैंक