By Kusum | Jul 30, 2025
इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ 5वें और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, जिसका आगाज 31 जुलाई से द ओवल में होना है। इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट के प्लेइंग 11 का ऐलान किया है, जिसमें कुल 4 बड़े बदलाव हुए हैं।
वहीं भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे चल रही है और लंदन के द ओवल टेस्ट मैच जीतकर उनकी निगाहें ट्रॉफी अपने नाम करने पर हैं। वहीं, गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ओवल टेस्ट मैच जीतकर सीरीज बराबरी करना चाहती है।
बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निराशा जाहिर की और कहा कि, निराश हूं, मांसपेशियों में एक अच्छी-खासी चोट आई है, जिनके नाम भी मैं ठीक से नहीं ले सकता है। आज सुबह मैं यहां इस इरादे से आया था कि किसी तरह बल्लेबाजी करके टीम में योगदान दूं। लेकिन मेडिकल टीम से चर्चा के बाद ये तय हुआ कि जोखिम बहुत ज्यादा है। मैं भी नहीं चाहता कि मेरी जगह कोई और खिलाड़ी इस हालत में खेलता।