Trump से नहीं हो पाया तो मोदी ने जेलेंस्की को फोन घुमाया, रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब क्या समझाया?

By अभिनय आकाश | Nov 09, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। मोदी ने शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों में योगदान देने के लिए नई दिल्ली की तत्परता दोहराई, और साथ ही चल रहे संघर्ष को लेकर भारत के 'मानव-केंद्रित' दृष्टिकोण पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: Ukraine के जापोरिज्जिया में सहायता केंद्र पर Russia का हमला, 26 लोगों की मौत

दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के आपसी संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की। अलग-अलग क्षेत्रों में यह सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। इसका मकसद दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाना है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह नहीं बताया कि किन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह भी जानकारी नहीं दी गई कि बातचीत के दौरान कोई नया समझौता हुआ है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: Ukraine के Kherson में स्थानीय सीजफायर खत्म, आम नागरिकों को सताने लगा फिर हमलों का डर

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से भारत दोनों देशों के संपर्क में है। भारत ने यूक्रेन को मानवीय मदद भी भेजी है। वहीं, रूस के साथ भी भारत के पुराने और मजबूत रिश्ते हैं। भारत का लगातार यही कहना रहा है कि युद्ध खत्म करने का रास्ता बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के नेताओं के सामने यह बात रख चुके हैं।

प्रमुख खबरें

पूर्व BJD सांसद Nekkanti Bhaskar Rao ने Rayagada अदालत में किया आत्मसमर्पण, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

George Russell और Kimi Antonelli के दम पर Mercedes ने 9वीं बार जीता F1 Constructors खिताब

Balrampur Chini का यूपी में 3,100 करोड़ का PLA बायो-प्लास्टिक संयंत्र जल्द शुरू होगा

बिक्री घटने के डर से McDonalds और KFC ने टाली Price Hike, मुनाफे पर पड़ा असर