IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारत को तगड़ा झटका, नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के कारण सीरीज से हुए बाहर

By Kusum | Jul 21, 2025

बुधवार, 23 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक के बाद एक करके कई बुरी खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, पहले अर्शदीप सिंह चोटिल होने के कारण चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए। वहीं अब टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के कारण सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि खुद बीसीसीआई ने की है।

वहीं बीसीसीआई की प्रेस रिलीज के अनुसार, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। नितीश स्वदेश लौट जाएंगे और टीम उनके जल्द ठीक होने का कामना करती है। 

अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेकेनहैम में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।  

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।