इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कप्तान 100वां मुकाबला खेलेंगे रोहित शर्मा, 18000 रन पूरे करने के बेहद करीब

By Kusum | Oct 27, 2023

29 अक्टूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ भारत वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेलेंगे। ये मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ अपना 100वां मैच खेलेंगे। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर रोहित ने भारत के लिए 99 मैचों में कप्तानी की है। वहीं भारतीय कप्तान इस मैच में अपने 18 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने के भी काफी करीब हैं। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा अपने 18 हजार रन के बेहद करीब हैं। अगर वो इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में महज 47 रन बनाते हैं तो वो इस आंकड़े को छू लेंगे। रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो तीनों फॉर्मेट में उन्होंने अबतक 456 मैचों की 476 पारियों में 17953 रन बनाए हैं इस दौरान उन्होंने 45 शतक और 98 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 264 रन रहा है। इस दौरान उन्होंने 45 शतक और 98 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 264 रन रहा है। उन्होंने इन मैचों में 1703 चौके और 568 छक्के जड़े हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi के जन्मदिन से UP में चलेगा Seva Sankalp Abhiyan, CM Yogi ने दी जानकारी

Yes Milord: Thyagraj Stadium में कुत्ता टहलाने वाली IAS की नौकरी लेकर रहेगी सरकार? जानें SC में क्या हुआ

Babar Azam ने Test Cricket में बतौर कप्तान पूरे किए 2,000 रन, ऐसा करने वाले बने 5वें पाकिस्तानी

MK Stalin के MISA में जेल जाने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं: तमिलनाडु मंत्री