IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे करुण नायर! BCCI ने दिए संकेत

By Kusum | Jun 20, 2025

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज कुछ ही देर में होना वाला है। सात साल बाद टेस्ट टीम में लौटे करुण नायर के लिए ये एक भावुक पल है। 2018 में इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ गए करुण को उस दौरान एक भी मौका नहीं मिला था और उसके बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। अब 2025 में फिर से इंग्लैंड में मौका मिला है और नायर का कहना है कि लाइफ फुल सर्कल में आ गई है। 

33वर्षीय करुण नायर का टेस्ट करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाकर तहलका मचा दिया था। लेकिन इसके बाद कम मौके मिलने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। इसके बाद रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब एक बार वह फिर से देश के लिए खेलते हुए दिखेंगे। 

वहीं करुण नायर ने आगे कहा कि, जब मैंने सभी खिलाड़ियों को पहली बार देखा, तब जाकर मुझे यकीन हुआ कि मैं वाकई में वापस टीम में हूं। इससे पहले तक मुझे खुद भी विश्वास नहीं हो रहा था कि मैं वापसी कर चुका हूं। ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं दोबारा इस जर्सी को पहन रहा हूं। 

साथ ही इस मौके पर उन्होंने युवा खिलाड़ियों को संदेश दिया कि, परफेक्शन के पीछे मत भागो, बस बड़े सपने देखो और खुद पर भरोसा रखो। कबी भी कुछ भी हो सकता है।  

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।