मुंबई इंडियंस के पोस्टर से रोहित शर्मा गायब, फैंस हुए नाराज

By Kusum | Jan 13, 2024

भारत और इंग्लैड के बीच होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। शुक्रवार रात को जारी की गई टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों के नाम नहीं थे, जिनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। इस बीच मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने भी टीम के ऐलान के बाद एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाले स्क्वॉड को दर्शाया गया है। लेकिन इसमें रोहित शर्मा नदारद हैं। 


भारतीय टीम के ऐलान के बाद मुंबई इंडियंस ने एक पोस्टर जारी किया है। इसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया। इस पोस्टर में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं। लेकिन रोहित शर्मा नहीं दिखे। रोहित शर्मा की अगुवाई में ही टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ेगी। ऐसे में फैंस को मुंबई इंडियंस का ये रवैया ठीक नहीं लगा है। 


बता दें कि, आईपीएल 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा कदम उठाया है। हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया है। रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने के बाद से फैंस लगातार मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से नाराज हैं। जिसके बाद से अब एक बार फिर फैंस का गुस्सा फ्रेंचाइजी पर फूटा है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी