गार्डन में घूम रहे... ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया मजेदार जवाब-Video

By Kusum | Jun 06, 2025

टीम इंडिया के लिए ये समय बेहद अहम है। रोहित शर्मा ने उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनकी बल्लेबाजी, कप्तानी और सबसे ज्यादा उनकी बेबाक टिप्पणियों ने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई थी। स्टंप माइक पर उनकी बातें अक्सर सुर्खियां बनती थीं, और खास तौर पर 2024 में विशाखापट्टनम टेस्ट के दौरान उनका वो मशहूर डायलॉग, कोई गार्डन में घूमता हुआ नहीं दिखना चाहिए। आज भी फैंस की जुबान पर है। रोहित की इस बेबाकी और हाजिरजवाबी को अब मैदान पर देख पाना मुश्किल होगा।

टीम के रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी। नए टेस्ट उप कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत जो अपनी चुलबुली और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं, ने पेपराजी के साथ मजेदार बातचीत की। एक फोटोग्राफर ने पंत से पूछा रोहित भाई कहां हैं? जिस पर पंत ने दूर से हंसते हुए जवाब दिया कि गार्डन में घू रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत