न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों पर दर्शकों ने की नस्लीय टिप्पणी, मैदान से किए गए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

साउथम्पटन। भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पांचवें दिन न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों को अपशब्द कहने वाले दो दर्शकों को मैदान से बाहर निकाल दिया गया। आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमें रिपोर्ट मिली है कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को अपशब्द कहे गए। हमारी सुरक्षा टीम ने आरोपियों को पहचान लिया और उन्हें मैदान से बाहर कर दिया गया।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ हम क्रिकेट में किसी तरह का अपमानजनक बर्ताव स्वीकार नहीं करेंगे।’’ ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार ब्लॉक एम में बैठे दो दर्शकों ने अपशब्द कहे। यह ब्लॉक टीम होटल के ठीक नीचे है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें