IND vs PAK: रोहित शर्मा वनडे में बतौर ओपनर सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

By Kusum | Feb 23, 2025

पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे लीग मैच में भारतीय कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान एक बड़ा और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाते हुए भारत को जीत के लिए 242 रन का टारगेट दिया। 

ODI में बतौर ओपनर सबसे कम पारियों में 9 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

181 रोहित शर्मा

 197 सचिन तेंदुलकर

231 सौरव गांगुली

246 क्रिस गेल

 253 एडम गिलक्रिस्ट

268 सनथ जयसूर्या

9000 रन पूरे करने वाले छठे बल्लेबाज बने रोहित

रोहित शर्मा वनडे प्रारूप में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने। वनडे में इससे पहले बतौर ओपनर 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज तेंदुलकर, जयसूर्या, क्रिस गेल, गिलक्रिस्ट, गांगुली थे। बतौर ओपनर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है तो वहीं इस लिस्ट में रोहित छठे नंबर पर हैं। 

प्रमुख खबरें

यक्ष प्रश्न: क्या विकसित भारत 2047 का लक्ष्य 2075 में हासिल होगा?

डिहाइड्रेटेड Sonam Wangchuk का Safdarjung Hospital में इलाज से इनकार, अपनी मांगों पर अड़े activist

एआई तकनीक सीखने वालों के लिए सर्वाधिक अवसर बनेंगे: प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह

Indian Airforce में Agniveer Musician पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के पास IAF Join करने का मौका