T20 world Cup: भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से दी मात, रोहित ब्रिगेड की सुपर-8 में हुई एंट्री

By Kusum | Jun 13, 2024

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी लगातार तीसरी जीत की हैट्रिक लगा दी है। बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। वहीं 18.2 ओवर में महज 3 विकेट के नुकसान पर भारत ने लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, भारतीय मूल के अमेरिकी गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने भारत को दो झटके विराट कोहली और रोहित शर्मा के रूप में दिए। इस दौरान विराट कोहली डक आउट हुए जबकि रोहित शर्मा महज 3 ही रन बना पाए। दो बड़े खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की नैया पार लगाई। 

सूर्या ने ऋषभ पंत (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की। उन्होंने शिवम दुबे के संग चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े और भारतीय टीम को जिताकर लौटे। सूर्या ने 49 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली। दुबे ने 35 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक सिक्स शामिल है। इससे पहले, अमेरिकन ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन जुटाए।

वहीं अमेरिका की तरफ से सबसे ज्यादा रन नीतीश कुमार (27) ने बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने चार ओवर में 9 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। ये उनका टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हार्दिक पंड्या ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट झटका है। 

वहीं अर्शदीप ने पहले ओवर में अमेरिका को डबल झटका किया। शायन जहांगीर (0) और एंड्रीज गौस (2) को अपने जाल में फंसाया। कार्यवाहक कप्तान आरोन जोन्स (11) का बल्ला नहीं चला। ओपनर स्टीवन टेलर (24) और नीतीश ने तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़कर अमेरिका की पारी को संभालने का प्रयास किया। अक्षर ने 12वें ओवर में टेलर को बोल्ड किया और अर्शदीप ने 15वें ओवर में नीतीश को आउट किया। हरमीत सिंह ने 10 और कोरी एंडरसन ने 14 रन का योगदान दिया। जसदीप सिंह 2 रन जुटाकर रनआउट हुए। शैडली वैन शल्कविक 11 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ये मैच जीतते ही सुपर-8 राउंड में एंट्री कर लेगी।  

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में भारी बारिश के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों संग मनी Diwali

Punjab Police ने Ethiopia से डिपोर्ट कराया गैंगस्टर Gurwinder Afridi, 5 लाख का था इनाम

Delhi Police ने दिवाली पर बढ़ाई सुरक्षा, 15 जिलों में High Alert

US Election: आव्रजन और घरेलू नीतियों के विरोध में भारतीय-अमेरिकियों ने रिपब्लिकन के खिलाफ दिया वोट