IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का इस दिन होगा ऐलान, BCCI सचिव ने किया खुलासा

By Kusum | Sep 21, 2025

टीम इंडिया इस समय एशिया कप 2025 में हिस्सा ले रही है। इसके बाद भारत को वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सभी का इंतजार है कि इसके लिए कब टीम का ऐलान किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि सेलेक्शन कमेटी कब टीम का ऐलान करेगी। 

वेस्टइंडीज सीरीज के साथ टीम इंडिया अपने घरेलू सीजन की शुरुआत करेगी। पहला मैच दो अक्तूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 10 अक्तूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा। 

देवजीत ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान 23-24 सितंबर को होगा। देवजीत ने कहा कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान 23-24 सितंबर हो होगा। सेलेक्शन कमेटी की बैठक ऑनलाइन होगी। 

वहीं इस बीच सेलेक्शन कमेटी में दो नए नामों की एंट्री हो सकती है। भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा और पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह अजीत अगरकर वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा बनेंगे। लेकिन ये दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम का चयन नहीं करेंगे। प्रज्ञान ओझा राष्ट्रीय सीनियर चयन समिति में एस शरत की जगह लेंगे।      

फिलहाल वेस्टइंडीज ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल  बेटे तेगनारायण को जगह मिली है। रोस्टन चेज टीम के कप्तान और जोमेल वॉरिकेन को उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार