IND w vs ENG w: भारतीय महिला टीम ने खत्म किया 19 साल का सूखा, पहली बार इंग्लैंड को हराकर जीती टी20 सीरीज

By Kusum | Jul 10, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर में इतिहास रच दिया है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार महिला टी20 सीरीज जीती है। भारत ने मैनेचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही उसने 5 मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई और इतिहास रचा। 

भारत की बेहतरीन जीत में उसकी स्पिनर्स ने अहम भूमिका निभाई। जहां राधा यादव (2/15), श्री चरणी (2/30) और दीप्ति शर्मा (1/29) ने 5 विकेट लिए और मेजबान टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन पर ही रोक दिया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा (31रन) और स्मृति मंधाना (32 रन) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 56 रन की साझेदारी करके जीत की नींव रखी। भारत ने 18गेंद शेष रहते 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राधा यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद