मयंक मार्कंडेय के शानदार प्रदर्शन ने इंग्लैंड लायन्स को दी करारी शिकस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

मैसूर। लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय के पांच विकेट सहित धीमी गति के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ए ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड लायन्स को दूसरे अनिधकृत टेस्ट मैच में पारी और 68 रन से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की। मार्कंडेय ने 31 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि आफ स्पिनर जलज सक्सेना ने 40 रन देकर दो विकेट निकाले। बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम, तेज गेंदबाज वरूण आरोन और नवदीप सैनी ने एक एक विकेट लिया और फालोआन के लिये उतरी इंग्लैंड लायन्स की टीम को दूसरी पारी में 180 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी। 

भारत ए ने अभिमन्यु ईश्वरन के 117 और लोकेश राहुल के 81 रन की मदद से पहली पारी में 392 रन बनाये थे। इसके जवाब में इंग्लैंड लायन्स की टीम 144 रन पर ढेर हो गयी और उसे फालोआन करना पड़ा। लायन्स ने तीसरे दिन सुबह अपनी पारी बिना किसी नुकसान के 24 रन से आगे बढ़़ायी लेकिन उसके बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने नहीं टिक पाये। लायन्स के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें बेन डकेट ने सर्वाधिक 50 रन बनाये जबकि लुई ग्रेगरी ने 44 रन का योगदान दिया। भारत ए ने इससे पहले इंग्लैंड लायन्स को पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 4-1 से हराया था। 

प्रमुख खबरें

Sensex 300 अंक टूटा, शुरुआती कारोबार में Nifty में भी गिरावट दर्ज

Pew Survey Report: Pakistan को लेकर भारतीय Hindus और Muslims की सोच में दिखा बड़ा अंतर, 78% भारतीयों की नजर में Pakistan बड़ा खतरा

Delhi Traffic Advisory for 15th August: Independence Day पर ये रास्ते रहेंगे बंद, देखें पूरा Route Chart

Independence Day पर 301 वीरता पदक की घोषणा, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों को मिले 197 मेडल