AamRas Best Mango Dish| भारत का आमरस बना दुनिया की फेवरेट Mango Dish, Taste Atlas की सूची में पाया पहला स्थान

By रितिका कमठान | Jun 13, 2024

गर्मियों का मौसम हो और आम का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। शायद ही कोई व्यक्ति हो जिसे आम या आम से बनी डिशेज पसंद नहीं होगी। आम को काट कर खाने से लेकर इसे चूसने तक में इसका अलग स्वाद आता है। आम की कई रेसेपी होती हैं जो खट्टी, नमकीन से लेकर मीठी होती है और सभी को खाने का अलग ही स्वाद होता है। आम का उपयोग कर आमरस, कच्चे आम की चटनी, लौंजी, मैंगो शेक, पन्ना, आम पापड़ तक बनाए जा सकते है।

 

इसके कई डिशे और ड्रिंक्स काफी फेमस है। वहीं अब इस आम ने दुनिया में भारत का नाम भी रौशन कर दिया है। दुनिया में सबसे ज़्यादा रेटिंग वाले आम के व्यंजनों की सूची में भारत ने शीर्ष स्थान पाया है। यानी भारत में बनने वाला आमरस दुनिया की सबसे पसंदीदा आम की डिश है। वहीं आम की चटनी जो आमतौर पर हर भारतीय घर में बनाई जाती है वो पांचवे पायदान पर है।

 

दुनिया भर के स्थानीय खाद्य पदार्थों के बारे में हुई समीक्षा, रिसर्च, ऑनलाइन फूड और ट्रैवल गाइड, टेस्टएटलस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस सूची जारी की है। टेस्टएटलस ने इसका एक कैप्शन भी जारी किया है, जिसमें लिखा कि ये हैं आम के साथ सबसे बेहतरीन व्यंजन! आपका पसंदीदा कौन सा है?" इस सूची को देसी नेटिज़ेंस से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिन्होंने सूची में आमरस को देखकर जश्न मनाया।

 

दुनिया के सबसे बेहतरीन आम से बने व्यंजनों की सूची जारी

टेस्टएटलस द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार, आमरस, जो कि मूलतः आम का गूदा होता है और जिसे आमतौर पर मिठाई के रूप में खाया जाता है, को प्रथम स्थान दिया गया। इसके बाद थाईलैंड के मैंगो स्टिकी राइस को दूसरा स्थान मिला, तथा फिलीपींस के सोरबेट्स को सूची में तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल से आम दाल और मुंबई से अंबा को भी इस सूची में जगह मिली है। नीचे दी गई सूची में बाकी नाम देखें:

 

1) आमरस (महाराष्ट्र, भारत)

2) मैंगो स्टिकी राइस (थाईलैंड)

3) सोरबे (फिलिपिंस)

4) रुजाक (जावा, इंडोनेशिया)

5) मैंगो चटनी (महाराष्ट्र, भारत)

6) मैंगो पोमेलो सागो (हांगकांग, चीन)

7) चाइनीज मैंगो पुडिंग या मैंगू बुडिंग (गुआंगडोंग, चीन)

8) रुजाक सिंगुर (सुरबाया, इंडोनेशिया)

9) बाओबिंग (गुआंगडोंग, चीन)

10) मामुआंग नाम प्ला वान (थाईलैंड)

11) सोम टैम मामुआंग (थाईलैंड)

12) गैज़पाचो डे मैंगो (अंडालूसिया, स्पेन)

13) आम दाल (पश्चिम बंगाल, भारत)

14) जिंजर मैंगो चिकन (तुर्क और कैकोस द्वीप)

15) ग्रीन मैंगो सलाद या क्रुओक स्वे (कंबोडिया)

16) नाम प्ला वान (थाईलैंड)

17) अंबा (मुंबई, भारत)

18) रुजाक पेटिस (सुरबाया, इंडोनेशिया)

19) मैंगोस ए ला कैनेला (तमाउलिपास, मेक्सिको)

20) रुजाक कूका (पश्चिम जावा, इंडोनेशिया) 

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता