देश में पिछले 24 घंटों में 42,015 नए कोरोना मामले, 3,998 लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 से मौत के 3,998 मामले सामने आने के बाद देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,18,480 हो गई। महाराष्ट्र के 14वीं बार संक्रमण के आंकड़ों का मिलान करने के कारण एक दिन में मौत के इतने मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 42,015 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,12,16,337 हो गई।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 महामारी को लेकर न राजनीति की और न आंकड़े छिपाए: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

अभी तक कुल 3,03,90,687 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 41.54 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll: कांग्रेस प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal