‘INDIA’ गठबंधन चार जून को ‘सुखद जीत’ हासिल करेगा : M.K.Stalin

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2024

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन चार जून को सुखद जीत हासिल करेगा। स्टालिन शुक्रवार को राज्य के दौरे पर आये कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मैसूर पाक प्राप्त करने पर अभिभूत थे। स्टालिन ने कहा कि उनके भाई के प्यारे भाव ने उन्हें भावविभोर कर दिया। दोनों नेताओं ने कोयंबटूर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमेंराहुल गांधी कोयंबटूर में उनके (स्टालिन) लिए मैसूर पाक खरीदने के लिए सड़क के डिवाइडर को फांदकर मिठाई की एक दुकान की ओर तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Metro में जेब काटने के आरोप में पांच महिलाएं गिरफ्तार

गांधी ने इसके साथ ही दुकान के कर्मियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई। बाद में राहुल गांधी स्टालिन के पास जाते हैं और उन्हें मिठाई भेंट करते हैं, जिसे द्रमुक अध्यक्ष आश्चर्यचकित होकर स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी ने एम के स्टालिन को प्रसिद्ध मैसूर पाक उपहार में दिया तथा यह तमिलनाडु के लोगों के साथ उनके मधुर संबंधों का प्रतीक है।

प्रमुख खबरें

भारत ने ट्रंप से लिया बड़ा बदला! जीती जंग..बर्बाद कर डाला डॉलर!

Champions League: Kai Havertz के आखिरी गोल से जीती Arsenal, पर खराब प्रदर्शन ने चिंता बढ़ाई

पवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी, बोले- राहुल गांधी का सिपाही हूं, डरूंगा नहीं

Iran बोला शुक्रिया भारत, पाकिस्तान पर भड़का UAE