भारत ने भूटान, बहरीन, मॉरीशस को 4,750 टन प्याज निर्यात की अनुमति दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) के माध्यम से भूटान, बहरीन और मॉरीशस को 4,750 टन प्याज निर्यात की अनुमति दे दी। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि भूटान को 550 टन, बहरीन को 3,000 टन और मॉरीशस को 1,200 टन प्याज के निर्यात की अनुमति है। इसमें कहा गया है, ‘‘एनसीईएल के माध्यम से इन तीन देशों में प्याज का निर्यात अधिसूचित किया गया है।’’ पिछले सप्ताह भारत ने संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश को 64,400 टन प्याज के निर्यात की अनुमति दी थी। 

इसे भी पढ़ें: बैंक यूनियन ने चुनावी बॉन्ड पर और समय मांगने के लिए SBI की आलोचना की

इसने 28 अक्टूबर को 31 दिसंबर, 2023 तक प्याज निर्यात पर 800 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) लगाया था। अगस्त में भारत ने प्याज पर 31 दिसंबर, 2023 तक 40 प्रतिशत का निर्यात शुल्क लगाया था। इस वित्त वर्ष में एक अप्रैल, 2023 से चार अगस्त, 2023 के बीच देश से 9.75 लाख टन प्याज का निर्यात किया गया है। मूल्य के लिहाज से शीर्ष तीन आयातक देश बांग्लादेश, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात हैं।

प्रमुख खबरें

भारत में पाकिस्तानियों को मिल गई नागरिकता?

US-Iran संकट और Crude Oil की चुनौती, Indian Market में निवेशकों की सतर्कता

Omar Abdullah Government पर लगाया हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप, Jammu में BJP Leaders ने किया प्रचंड विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के विकास पर PM Modi से मिले Fadnavis, केंद्र से माँगा और सहयोग