भारत के साथ कोविड-19 टीके को परस्पर मान्यता देने पर 30 से अधिक देश सहमत: सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2021

नयी दिल्ली| कोविड-19 टीके के प्रमाण पत्र को परस्पर मान्यता देने को लेकर 30 से ज्यादा देशों ने भारत के साथ सहमति प्रकट की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नेपाल, बेलारूस, लेबनान, आर्मीनिया, यूक्रेन, बेल्जियम, हंगरी और सर्बिया समेत अन्य देश भारत के साथ परस्पर मान्यता देने पर राजी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: असम ने जापानी इंसेफेलाइटिस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया

सूत्रों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्स्वाना, चीन और ब्रिटेन समेत कुछ यूरोपीय देश उन देशों में शामिल हैं जहां के यात्रियों को भारत आने पर अतिरिक्त नियमों का पालन करना पड़ता है। इसमें आगमन के बाद जांच करवाना शामिल है।

प्रमुख खबरें

भारत का सोना उठा लाए मोदी, 1 लाख सैनिक क्यों हुए तैनात?

पाकिस्तानी सीरीज Jo Bachay Hain Sang Samait Lo की रिलीज पर भड़का FWICE, नेटफ्लिक्स को दी देशभर में शूटिंग और काम रोकने की सख्त चेतावनी

YSRCP ने एक शर्त के साथ परिसीमन विधेयक के समर्थन का दिया संकेत, जानें क्या है Jagan Mohan Reddy की पार्टी की प्रमुख मांग

Kerala के गुफावासी Cholanaikkan आदिवासियों को सड़क किनारे बसाने की सिफारिश