भारत का सोना उठा लाए मोदी, 1 लाख सैनिक क्यों हुए तैनात?

By अभिनय आकाश | Nov 27, 2026

भारत ने एक ऐसा कदम उठाया है जो आने वाले एक बड़े तूफान से देश को बचाने वाला है। एक तरफ पीएम मोदी ने विदेशी बैंकों में जमा भारत का लगभग सारा सोना वापस देश मंगवा लिया है। तो वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन ने 1 लाख सैनिकों को बुलवाया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत ने अपना सबसे ज्यादा सोना ब्रिटेन में ही रखा हुआ था। लेकिन अब शायद कुछ ऐसा होने वाला है जिसे भारत ने पहले ही देख लिया। आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने कहा था कि लोगों ने उनकी सोना ना खरीदने की सलाह मानी जिसके बाद सोने के दाम गिरे लेकिन लोगों का पैसा बच गया। लेकिन अब बिना शोर शराबा करे पीएम मोदी विदेशी बैंकों में जमा सारा भारतीय सोना देश वापस ला रहे हैं।

 इसे भी पढ़ें: Sonam Wangchuk पहुंचे ADM के सामने, Leh प्रशासन ने मांगा शांति बॉन्ड
सोने पर भारत का  बड़ा खेल 


भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशों में रखा अपना 60 टन से ज्यादा सोना वापस भारत मंगा लिया है। जिससे अब भारत के कुल सोने के भंडार का 84% हिस्सा देश के ही अंदर सुरक्षित रख लिया गया है। इससे पहले भारत के सोने का एक बड़ा हिस्सा बैंक ऑफ इंग्लैंड में था और कुछ टन सोना स्विट्जरलैंड के बैंक की तिजोरियों में रखा था। लेकिन अब भारत की ही तिजोरियों में भारत का लगभग 740 टन सोना रखवा दिया गया है। अब बस भारत का थोड़ा बहुत सोना यूरोप में बचा है। दरअसल यहां पर भारत ने पुतिन की एक बड़ी चालाकी से सीख लेते हुए आने वाले तूफान से निपटने की तैयारी की है। आपको याद दिला दें कि 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड जैसे पश्चिमी देशों ने रूस के सेंट्रल बैंक की लगभग 300 अरब की प्रॉपर्टी को फ्रीज़ कर दिया था। लेकिन रूस ने युद्ध के कई साल पहले ही समझदारी दिखाते हुए अपना लगभग सारा फिजिकल गोल्ड विदेशों से निकालकर रूस की तिजोरियों में भर लिया था। हालांकि पश्चिमी देशों के सेंशंस के चलते रूसी सोने की खरीद बिक्री पर प्रतिबंध था लेकिन इसके बावजूद रूस को इसी सोने ने बचाया। रूस ने अपने सोने का इस्तेमाल कैश की तरह किया और युद्ध का खर्चा इसी से निकाला। रूस ने लंदन और न्यूयॉर्क के बाजारों को छोड़कर अपना पूरा व्यापार एशिया और मध्य पूर्व की तरफ मोड़ दिया। रूस ने जमकर यहां पर सोने का व्यापार किया जिसके जरिए रूस ने अरबों डॉलर कमाए। आपको बता दें कि रूस ने जंग के बीच भारत को भी रिकॉर्ड तोड़ सोना बेचा। अब सोचिए कि अगर रूस समय रहते विदेशी बैंकों से अपना सोना वापस नहीं मंगवाता तो आज बर्बाद हो चुका होता।

इसे भी पढ़ें: World Chess Championship: D Gukesh की चालों से हैरान हुए सिंदारोव, बोले- भारतीय खिलाड़ी की तैयारी थी बेहतर

दरअसल खबरें हैं कि रूस ब्रिटेन के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकता है। उसी ब्रिटेन के खिलाफ जहां पर भारत ने अपना सबसे ज्यादा सोना जमा कर रखा था। रूस के खतरे को देखते हुए ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने 1 लाख रिजर्व सैनिकों से कहा है कि जंग के लिए तैयार रहो। कोल्ड वॉर खत्म होने के बाद ब्रिटेन ने पहली बार अपने रिजर्व सैनिकों को जंग के लिए बुलाया है। अब सोचिए भारत अगर समय रहते बैंक ऑफ इंग्लैंड में जमा अपना सोना वापस नहीं मंगाता और इतने में ही रूस और ब्रिटेन का सीधा संघर्ष शुरू हो जाता तो भारत का कई टन सोना फंस जाता। मगर भारत ने समय रहते ही अपने सोने की घर वापसी करवा दी है।

प्रमुख खबरें

Indias Bhargavastra Anti-Drone System | सीमा पर पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन झुंडों की खैर नहीं! भार्गवास्त्र के विकास परीक्षण पूरे, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत

Stomach Ulcer का सटीक इलाज खोजने में मदद करेगी IIT Mandi की रिसर्च, H. pylori पर हुआ खुलासा

25% टैरिफ लगा रहे थे ट्रंप, गुस्से में आए भारत ने पूरा अमेरिका हिला डाला!

Black Friday सेल से दूर क्यों हो रहे युवा, सोशल मीडिया पर आया No-Buy Challenge