ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना का बड़ा खुलासा, भारत ने पाकिस्‍तान में कराची के मलीर कैंट एयर डिफेंस साइट पर भी किया था हमला

By अभिनय आकाश | May 12, 2025

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कराची के मलीर कैंटोनमेंट में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल साइट को निशाना बनाया गया था। ऑपरेशन महानिदेशक एयर मार्शल ए.के. भारती ने रविवार शाम 11 मई को एक विशेष ब्रीफिंग में यह पुष्टि की। कराची शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित मलीर छावनी में महत्वपूर्ण सैन्य बुनियादी ढांचा है। इस सुविधा पर भारतीय वायुसेना का हमला एक व्यापक अभियान का हिस्सा था जिसका उद्देश्य जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे समूहों से जुड़े आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था, जो पहलगाम हमले में शामिल थे जिसके परिणामस्वरूप 28 नागरिकों की मौत हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर पर दादा बनने चले थे ट्रंप, भारत ने फिर कहा कुछ ऐसा, अमेरिका की अक्ल आई ठिकाने

वायु सेना ने कराची के निकट पाक सैन्य प्रतिष्ठानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया, जिसके बाद रविवार को ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की भूमिका की पुष्टि हुई। ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं के कमांडर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अब रण होगा इस गीत से ब्रीफिंग की शुरुआत हुई। एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि यह दुख की बात है कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया और वह भी आतंकवादियों के लिए, और इसलिए हमने जवाब देने का फैसला किया। 

प्रमुख खबरें

Congress बनी नाराज फूफा, BJP बोली- UPI और Digital Payment पर फैलाया जा रहा है Fake Narrative

Gulzar Singh Suicide Case: पंजाब पुलिस की SIT जांच पर सवाल, हाई कोर्ट मांगी स्टेटस रिपोर्ट

UCC पर रुख तय करने से पहले कानून की समीक्षा करेगी JD(U), Nitish Kumar ने बुलाई बैठक

Trinetra Ganesh Temple: Ranthambore के Trinetra Ganesh को चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामना भेजते हैं श्रद्धालु