By अभिनय आकाश | Jan 03, 2025
अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से चर्चा की। जयशंकर ने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी के दौरान सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्रा के उपयोग की सुविधा के लिए एक रूपरेखा पर हस्ताक्षर करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने जैसे प्रमुख विकासों का उल्लेख किया। जयशंकर ने कहा कि मैं आपकी और आपके प्रतिनिधिमंडल का आपकी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत में स्वागत करता हूं। मैं नए साल की शुभकामनाएं देता हूं, और मुझे कहना होगा कि आप इस वर्ष के लिए मेरे पहले आधिकारिक आगंतुक, राजनयिक आगंतुक हैं, इसलिए आपका दोगुना स्वागत है।
इससे पहले, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायवाल ने एक्स पर पोस्ट में व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर प्रकाश डाला था, जिस पर अक्टूबर 2024 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पांच दिवसीय भारत यात्रा के दौरान चर्चा की गई थी।