भारत वैश्विक जलवायु परिवर्तन समाधान में महत्वपूर्ण हिस्सा : यूएसएड प्रशासक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

वाशिंगटन| अमेरिकी प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक नेतृत्व क्षमता दिखाने वाला भारत वैश्विक जलवायु परिवर्तन समाधानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यूएसएड की प्रशासक सामंथा पावर ने भारत-अमेरिका व्यापार परिषद के शिखर सम्मेलन इंडिया आइडियाज में अपने विशेष संबोधन में कहा, पृथ्वी पर सबसे नवीन और जीवंत अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत जलवायु परिवर्तन समाधान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

इसे भी पढ़ें: विकासशील देशों में जलवायु परिवर्तन पर काम विकसित देशों की मदद पर निर्भर: भारत

 

उन्होंने कहा, उस नेतृत्व का प्रदर्शन अप्रैल में नेताओं के जलवायु शिखर सम्मेलन में किया गया था, जहां राष्ट्रपति (जो) बाइडन और प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी की शुरुआत, जो हमारे देशों को पेरिस समझौते के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करने के लिए एक प्रमुख ढांचा है।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान, गिल बाहर, ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री

Kitchen Hacks: किचन सुपरहीरो हैं नींबू के छिलके, बदबू, चिकनाई और जिद्दी दागों का होगा सफाया, जानें आसान उपाय

Hyderabad Famous Temple: तेलंगाना का अद्भुत वेंकटेश्वर मंदिर, 12 फुट की भव्य प्रतिमा और वास्तुकला का संगम

भारत के Halal Certification को Oman की मंजूरी, आस्था का धंधा करने वालों का खेल होगा खत्म