By अभिनय आकाश | Jun 18, 2026
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने आतंकवाद से निपटने और दोनों देशों में अपराधियों को सज़ा दिलाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। एक्स पर एक पोस्ट में गोर ने बताया कि बातचीत मुख्य रूप से लोगों को नशीले पदार्थों और अवैध ड्रग्स से बचाने और सीमाओं को सुरक्षित करने पर केंद्रित थी। माननीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने आतंकवाद से निपटने, अपने लोगों को नशीले पदार्थों और अवैध ड्रग्स से बचाने, सीमाओं को सुरक्षित करने और दोनों देशों में अपराधियों को सज़ा दिलाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की।
फ्रांस के एवियन में G7 समिट से भारत लौटने के कुछ ही समय बाद गोर ने अमित शाह से मुलाकात की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने इस मुलाकात को फायदेमंद बताया और कहा कि अमेरिका और भारत के बीच कई सकारात्मक नतीजे निकले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत और अमेरिका ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि G7 समिट के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर अहम बातचीत की।