जयशंकर ने भारत और इजराइल के बीच अकादमिक अनुसंधान के विस्तार पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

तेल अवी| विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यहां विभिन्न इजराइली विश्वविद्यालयों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत तथा इजराइल के बीच अकादमिक अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग के विस्तार पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में बम विस्फोट में चार लोगों की मौत

जयशंकर ने बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, आज तेल अवीव में विश्वविद्यालयों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकों के माध्यम से अकादमिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी सहयोग के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने अपना ट्वीट तेल अवीव विश्वविद्यालय, हिब्रू विश्वविद्यालय, टेक्नियन इज़राइल (इज़राइल प्रौद्योगिकी संस्थान) और बेन-गुरियन विश्वविद्यालय सहित कई इज़राइली संस्थानों को भी टैग किया।

जयशंकर ने कहा, हमारा सहयोग आने वाले वर्षों में भारत-इजराइल साझेदारी को आगे बढ़ाएगा। बुधवार को जयशंकर ने इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से मुलाकात की थी और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों एवं क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की थी।

जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इज़राइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और इज़राइल ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक विस्तारित किया था। तब से, दोनों देशों ने ज्ञान-आधारित साझेदारी के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने सहित नवाचार और अनुसंधान में सहयोग शामिल है।

इसे भी पढ़ें: शंघाई सहयोग संगठन में स्टार्टअप, नवोन्मेष के लिए विशेष कार्य समूह की जरूरत: अनुप्रिया पटेल

प्रमुख खबरें

Kerala PSC परीक्षा में ऑनलाइन मटीरियल से उतारे गए 45 सवाल, Crime Branch ने दर्ज किया केस

IGL का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 93.5% घटा, गैस लागत बढ़ने से मार्जिन पर पड़ा असर

SEBI पूंजी बाजारों को सुगम बनाने में जुटा, Tuhin Kanta Pandey बोले निवेशकों की सुरक्षा प्राथमिकता

Goa Police inspector विकास डेकर पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस, महिला सहयोगी भी नामजद