भारत और इटली रक्षा क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर जल्द हस्ताक्षर करेंगे : राजदूत विंसेंजो लूका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2023

मुंबई। भारत में इटली के राजदूत विंसेंजो डि लूका ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और इटली द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने के लिए रक्षा क्षेत्र में जल्द ही एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रोम ‘मेक इन इंडिया’ अभियान में योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। भारत और इटली के बीच नौसेना-से-नौसेना सहयोग बढ़ावा देने के लिए इतालवी नौसेना का युद्धपोत आईटीएस मोरोसिनी 10 से 13 अगस्त तक मुंबई के बंदरगाह के दौरे पर है। इतालवी नौसेना के अधिकारी इस अवधि में मुंबई मुख्यालय में तैनात पश्चिमी नौसेना कमान के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

PM मोदी ने रचा इतिहास, बधाई देने टूट पड़े मित्र देश, Italy से लेकर पूरी दुनिया ने जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचत आह्वान पर केंद्रीय मंत्रियों ने दिया ईंधन संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश

प्रीतम लाल दुआ सभागार इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को

विजय रूपाणी की बेटी के आरोपों पर Air India की सफाई, कहा- Compensation के लिए कोई दबाव नहीं