Punjab के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया

Pakistani infiltrator
प्रतिरूप फोटो
ANI

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सुबह थेकलां गांव के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी।

चंडीगढ़। पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सुबह थेकलां गांव के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी।

इसे भी पढ़ें: Court ने उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति घोटाला धन शोधन मामले में ईडी के आरोप पत्र पर संज्ञान लिया

जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। अधिकारी ने बताया कि खतरे को भांपते हुए बीएसएफ कर्मियों ने गोली चला दी, जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़