रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाएंगे भारत और जापान, शिंजो आबे से मिले राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपने जापानी समकक्ष ताकेशी इवाया के साथ तोक्यो में “उपयोगी” बातचीत की और इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने का संकल्प जताया।  अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से भी मुलाकात की और उन्हें जापान के साथ रक्षा संब‍ंधों को और मजबूत बनाने के भारत के संकल्प के बारे में बताया। 

इसे भी पढ़ें: पूर्वोत्तर परिषद की बैठक के लिये अगले सप्ताह असम जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

उन्होंने ट्वीट किया, “जापान के रक्षा मंत्री ताकेशी इवाया के साथ तोक्यो में बेहद उपयोगी मंत्रीस्तरीय वार्ता हुई। हमने भारत-जापान रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा की।” उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष रक्षा संबंधों को और मजबूती देने के लिये साथ काम करते रहेंगे। सिंह के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश