Asia Cup में होगा भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना, तारीखों का हुआ ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

By अंकित सिंह | Aug 02, 2022

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का इंतजार हर खेल प्रेमी को होता है। इन सबके बीच बड़ी खबर आ भी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का महा मुकाबला जल्द ही फैंस को देखने को मिल सकता है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना एशिया कप में होगा। एशिया कप के लिए शेड्यूल का ऐलान भी हो गया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह की ओर से तारीखों का ऐलान किया गया। शेड्यूल के मुताबिक 27 अगस्त को एशिया कप शुरू होगा। जबकि 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद है। दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंटों में आपस में भिड़ती हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs WI: भारत की एकतरफा जीत, पहले T20 में वेस्टइंडीज को 68 रनों से हराया, रोहित और कार्तिक चमके

यह रहा पूरा शेड्यूल

27 अगस्त- श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान 

28 अगस्त- भारत बनाम पाकिस्तान 

30 अगस्त- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान 

31 अगस्त- भारत बनाम क्वालीफायर

1 सितंबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

2 सितंबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर

3 सितंबर- B! बनाम B2

4 सितंबर- A1 बनाम A2

6 सितंबर- A1 बनाम B1

7 सितंबर- A2 बनाम B2 

8 सितंबर- A1 बनाम B2 

9 सितंबर B1 बनाम A2 

फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को दुबई में होगा। 

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया